फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दंपति के धर्म परिवर्तन मामले में जांच में जुटी पुलिस

दंपति के धर्म परिवर्तन मामले में जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
दंपति के धर्म परिवर्तन मामले में जांच में जुटी पुलिस
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु में हिंदू दंपती के इस्लाम कबूल करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने दंपती से मुलाकात की। धर्मांतरण के तार धनगढ़वा से जुड़े बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने दंपती से बारी-बारी कई सवाल पूछे। अनसुलझे बिंदुओं की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र में कस्बा निवासी एक दंपती रामधनी उर्फ अब्दुल रहमान (30) व पत्नी गुड़िया उर्फ आयशा (28) ने दो माह पूर्व इस्लाम कबूल करने की बात कही है। मानवाधिकार आयोग व डीजीपी को पत्र भेजकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। डीजीपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस व स्थानीय अभिसूचना विभाग हरकत में आई। रामधनी उर्फ अब्दुल रहमान पांच भाइयों में चौथे नंबर पर है। एक चचेरा भाई कोतवाली में चौकीदार है। मूल रूप से कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़वा निवासी रामधनी एक माह पूर्व तक मोहाना क्षेत्र के धनगढ़वा बॉर्डर पर सिलाई की दुकान चलाता था। इसी दौरान पड़ोस के गांव निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आया। वहीं से इस्लाम के प्रति उसमें आस्था बढ़ी। इस्लाम अपनाने की सूचना मिलने के बाद दुकान मालिक ने रामधनी उर्फ अब्दुल रहमान से दुकान खाली करा लिया। वहां से दंपती पैतृक गांव वापस आ गया। यहां भी धर्म परिवर्तन की बात फैल गई। इसके बाद से पिपरहवा गांव में रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब्दुल रहमान ने धर्म परिवर्तन के बाद दाढ़ी तो बढ़ा ली, लेकिन कुछ अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की है। टीम जवाब खोजने में जुटी है कि कब, कहां व किस मस्जिद में इस्लाम कबूल किया। किस मौलवी ने इस्लाम कबूल कराया। इस संबंध में सीओ सदर डीके सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती बालिग हैं, अगर किसी दबाव में धर्म परिवर्तन करते हैं तो उनका मौलिक अधिकार है। किसी प्रकार का अपराध नहीं कारित होता है, लेकिन जांच में सामने आता है कि किसी प्रकार का प्रलोभन, दबाव में धर्म परिवर्तन कराया गया है तो पुलिस संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed