फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर और अधिवक्ता, दिया धरना

हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर और अधिवक्ता, दिया धरना

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे स्टांप वेंडर और अधिवक्ता, दिया धरना
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। पांच दिन पूर्व मंदिर चौराहे से स्टांप विक्रेता की साइकिल और उसके झोले सहित उसमें रखा करीब 3 लाख रुपये के स्टांप की चोरी का पर्दाफाश नहीं होने से क्षुब्ध स्टांप वेंडरों ने मंगलवार को हड़ताल कर धरना दिया। उनके समर्थन में अधिवक्ताओं ने भी न्यायिक कार्य ठप रखकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताई। हड़ताल के चलते स्टांप और अन्य जरूरी कागजात न मिलने से लोग काफी परेशान रहे। दोपहर बाद गुमशुदगी को चोरी के मुकदमे में तब्दील करने पर हड़ताल समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तीन अगस्त की शाम तहसील के स्टांप विक्रेता मनबहाल श्रीवास्तव अपने गांव जखौली जा रहे थे। नगर के मंदिर चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान से सामान खरीदने के लिए रुके और साइकिल खड़ी कर अंदर गए। वापस लौटे तो स्टांप से भरे झोले समेत साइकिल गायब थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। इससे आक्रोशित स्टांप विक्रेता संघ ने सोमवार तक पुलिस को अल्टीमेटम दिया था। तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तहसील खुलते ही स्टांप विक्रेता संघ के सदस्य गेट पर बैठ गए। हड़ताल को अधिवक्ताओं ने भी अपना समर्थन देकर न्यायिक कार्य ठप रखने का फैसला लिया। गेट पर बैठकर लोगों का आवागमन भी बंद कर दिया। करीब 10 बजे एसडीएम की गाड़ी को भी लोगों ने अंदर नहीं जाने दिया। दोपहर करीब 1 बजे तक सभी लोगों ने गेट पर बैठकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब डेढ़ बजे एसडीएम राजेंद्र प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद गुमशुुदगी को चोरी के मुकदमे में तरमीम करने पर स्टांप वेंडर और अधिवक्ता काम पर लौटे। धरने को अधिवक्ता संघ के कृष्णमोहन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश दुबे, शैलेंद्र रावत, गणेश शंकर लाल श्रीवास्तव, हृदयराम पासवान, सरस श्रीवास्तव, स्टांप विक्रेता रामजी श्रीवास्तव, जुगुल किशोर, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, जय श्याम श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह से लोग हड़ताल पर थे। चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद आंदोलन समाप्त कर अपने-अपने काम पर लौट गए हैं। दोपहर बाद से तहसील में न्यायिक और स्टांप बिक्री का काम रोज की तरह शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed