फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   किसानों की बताएं उन्नतिशील खेती के तरकीब

किसानों की बताएं उन्नतिशील खेती के तरकीब

Wed, 21 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों की बताएं उन्नतिशील खेती के तरकीब
इटवा (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहना में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार देर शाम डीएम की अध्यक्षता में तिमाही समीक्षा बैठक हुई। बैठक में किसानों को उन्नतशील खेती का तरीका बताया, ताकि कि सानों की आय दोगुनी हो सके ।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू का पूरा जोर किसानों की आमदनी बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आपस में समन्वय बनाकर किसानों को इस बारें में बताएं। उन्हें जो समस्या आ रही हो उसका तत्काल समाधान हो। इस काम में दोनों विभागों के अफ सर आज से ही पूरी तन्मयता से लग जाएं। सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने कहाकि एक वर्ष में इसका परिणाम दिखना चाहिए। कृषि उप निदेशक डॉ.राजीव कुमार के संयोजन में हुई बैठक में केंद्र के परियोजना समन्वयक डॉ.एसके तोमर ने विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। बैठक में एसडीएम एम.जुबेर बेग, अशोक कुमार पांडेय, डॉ.मारकंडेय सिंह, डॉ.अशोक कुमार सिंह, डॉ.एसके मिश्र, राम उजागिर चौधरी, जटाशंकर पांडेय, जुगानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed