फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपा सिंबल पर जीते कई प्रमुखों की जाएगी कुर्सी

सपा सिंबल पर जीते कई प्रमुखों की जाएगी कुर्सी

Sun, 18 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सपा सिंबल पर जीते कई प्रमुखों की जाएगी कुर्सी
सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक के बाद अब जिले के अन्य ब्लॉकों में भी सपा समर्थन से निर्वाचित प्रमुख को अपदस्थ करने की कवायद तेज हो गई है। फिल्हाल मिठवल और बढ़नी निशाने पर हैं। इन ब्लॉकों से बीडीसी सदस्यों का जत्था डीएम से मिलकर ज्ञापन भी सौंप चुका है। सूत्रों की मानें तो अब बर्डपुर, खेसरहा, उसका ब्लॉक में भी लामबंदी शुरू हो गई है। भनवापुर ब्लॉक में भी प्रमुख का विपक्षी खेमा सक्रिय है, मगर उन्हें अभी पंचायतों के उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। बदले राजनीतिक माहौल को भांपते हुए जानकार दावा कर रहे हैं कि इन ब्लॉकों में भी हश्र सदर ब्लॉक जैसा ही होगा।
विज्ञापन

वर्ष -2016 के जनवरी में हुए ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में जिले की 14 ब्लॉकों में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया था। नौ ब्लॉकों में सपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे, जबकि पांच ब्लॉकों में सीधी टक्कर के बाद जीत नसीब हुई थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लॉकों में भी बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे, जो अब मूर्त रूप लेने लगा है। सदर ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पास होने से प्रमुख की कुर्सी गिर गई है। मिठवल और बढ़नी ब्लॉकों में बीडीसी सदस्य बहुमत के साथ डीएम से मिल चुके हैं। यहां भले ही शक्ति प्रदर्शन शेष है, लेकिन नतीजे काफी हद तक स्पष्ट हैं। इन तीन ब्लॉकों के अलावा जिले के कई अन्य ब्लॉकों में भी बदलाव की खिचड़ी पकनी तेज हो गई है। इसमें बर्डपुर, खेसरहा और उसका का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि बर्डपुर और उसका में मौजूदा प्रमुख सत्ता बदलने के साथ ही पाला भी बदल चुके हैं। इसके बावजूद विरोधी खेमा उन्हें कुर्सी से उतारने के लिए अपनी हर संभव कोशिश में पीछे नहीं है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो अगले सप्ताह तक इन ब्लॉकों से भी अविश्वास के लिए प्रार्थना पत्र डीएम तक पहुंच जाएगा। भनवापुर ब्लॉक में बदलाव की चर्चाएं तभी शुरू हो गई थी, जब विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद ही एक सदस्य ने इस्तीफा देकर अपनी सीट रिक्त कर दी थी। माना जा रहा है कि इस सीट से प्रमुख पद के भावी उम्मीदवार ताल ठोकने वाले हैं। वैसे यहां सत्ताधारी दल के पास अभी भी कई प्रभावी चेहरे हैं जिन्हें प्रमुख की रेस में पार्टी आगे कर सकती है। मौजूदा परिदृश्य में सबसे सेफ कुर्सी इटवा और डुमरियागंज ब्लॉक की है। पर्याप्त विकल्पों के अभाव में यहां विपक्ष को गोटियां फिट करने में अभी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठवल में शक्ति प्रदर्शन पांच को
सदर ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद अब मिठवल ब्लॉक की तैयारी शुरू हो गई है। यहां शक्ति प्रदर्शन के लिए 5 जुलाई की तारीख तय हुई है। डीएम की ओर से सभी सदस्यों को यह पत्र भेजा जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक शुरू होगी। इसमें सभी सदस्य प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष पर चर्चा करेंगे। जरूरत पड़ने पर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक गुप्त मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि मिठवल ब्लॉक की प्रमुख नूरजहां के खिलाफ 70 से अधिक सदस्यों ने 12 मई को डीएम को पत्र सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मंशा जाहिर की थी। यहां कुल 105 निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। कुर्सी पर बने रहने के लिए प्रमुख को अपने पक्ष में 63 से अधिक सदस्यों का समर्थन पेश करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed