फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 people became great donors by donating blood

Siddharthnagar News: रक्तदान कर 12 लोग बने महादानी

Mon, 27 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
12 people became great donors by donating blood
बांसी कोतवाली परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बांसी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर सोमवार को बांसी कोतवाली परिसर में भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच और आजाद वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 12 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सीओ देवी गुलाम ने किया कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। इसके लिए शिविर के आयोजक बधाई के पात्र हैं। इस तरह के आयोजन महीने में एक बार अगर होता रहे तो बहुत से लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने रक्तदान करने वाले युवाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आज के नौजवान अगर रक्तदान करने में रुचि ले रहे हैं तो यह सौभाग्य की बात है। इससे निश्चित ही ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं होने पाएगी और जरूरतमंदों को समय से रक्त मिल जाएगा। रक्तदान करने वाले लखपति शर्मा, रक्तदाता बृजेश चौबे, अनिल कुमार अवस्थी, वीरू मिश्र, संजय कुमार पांडेय, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शशि प्रकाश शुक्ल, रमेश वर्मा आदि को सीओ देवी गुलाम और कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे, डॉ. सुशील श्रीवास्तव सागर, स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. राघवेंद्र वर्मा, एके मिश्र, उमेश कुमार पांडेय, आंचल श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी, मनीष कुमार, एसपी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed