{"_id":"65ce5a1a00eb9dcc380ab6cb","slug":"11th-class-student-dies-two-injured-in-bike-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112926-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की भिडंत में 11वीं के छात्र की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की भिडंत में 11वीं के छात्र की मौत, दो जख्मी
Fri, 16 Feb 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास के बगल में स्थित महदेवा नानकार के पास बृहस्पतिवार को बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में 11वीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भदांव निवासी के मंगल (50) और जीतेंद्र (35) बाइक से घर से शोहरतगढ़ आ रहे थे। अभी वह खुनुवां बाईपास रोड पर पेट्रोल पंप के पहुंचे, तभी खुनुवां की तरफ आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें खुनुवां की तरफ से आ रहा युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोल्हौरा क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी करन (16) पुत्र राम बहाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि करन खुनुवां से शोहरतगढ़ आ रहा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। इस हादसे में दूसरे बाइक सवार मंगल और जीतेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार वाले निकल गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस हादसे में मृतक युवक व दो घायल व्यक्तियों के पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भीषण थी टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक की बाइक स्पीड में थी। अचानक दोनों आमने-सामने आ गए। स्थिति यह थी कि चाहते हुए भी संभल पाना मुश्किल था। इसलिए यह हादसा हुआ। घटना के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी।