फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वह पीएम पर लगा रहे इल्जाम

जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वह पीएम पर लगा रहे इल्जाम

Sun, 07 Apr 2019 10:16 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वह पीएम पर लगा रहे इल्जाम
उप मुख्य मंत्री डा. दिनेश शर्मा का स्वगत करते सांसद पाल कैबिनेट मत्री जयप्रताप सिंह व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बांसी (सिद्धार्थनगर)। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश सशक्त हुआ है। आतंकी कश्मीर घाटी से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें वहीं ठिकाने लगा दिया जा रहा है। इससे पहले की सरकार में आतंकी घटनाएं आम थीं। अकसर कहीं न कहीं बम ब्लास्ट होता था। ये बातें उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। वह रविवार को बांसी के माघ मेला मैदान में आयोजित विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर चल रहा है। वह प्रधानमंत्री पर इल्जाम लगा रहे हैं। गठबंधन पर वार करते हुए कहा कि जब बाढ़ आती है तो एक ही पेड़ पर सांप, नेवला, बिल्ली व चूहे सवार हो जाते हैं। इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाढ़ है और सपा, बसपा के नेता वजूद बचाने के लिए एक हुए हैं। यह देश के विकास को अवरोध करने के लिए भी एक हुए हैं। मगर देश की जनता सब समझ रही है। इस सरकार में किसानों का कर्ज माफ हुआ, उनके उपज का समर्थन मूल्य दूना किया गया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को गिनाया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश का विकास हुआ है। महंगाई व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इसलिए देश की जनता पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। सांसद जगदंबिका पाल ने किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से वोट मांगा। कार्यक्रम को विधायक राघवेन्द्र सिंह, डॉ. सतीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कांत चतुर्वेदी, दुर्गा राय और अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन का संचालान राजेन्द्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर ईश्वर चन्द्र दूबे, केशभान राय, गोविंद माधव, सभासद मंगल चौरसिया, राम गोपाल अग्रहरि, राम बाबू, बजरंगी लाल वर्मा, धर्मेंद्र कुमार और शैलेंद्र दूबे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को हल भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग भाजपा में शामिल
बांसी। नगर पालिका परिषद बांसी के अध्यक्ष पद का कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके हरि गोविंद साहू व इटवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधान बिंद पाल को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed