फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीएचसी मिठवल में कदम-कदम पर मिलीं खामियां

सीएचसी मिठवल में कदम-कदम पर मिलीं खामियां

Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी मिठवल में कदम-कदम पर मिलीं खामियां
सीएचसी मिठवल का सीएमओ ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल में उपलब्ध साधन, संसाधनों की बेहतर व्यवस्था के साथ ही विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की हकीकत जानने के लिए सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कदम-कदम पर खामियां मिलीं। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी अधीक्षक को फटकार लगाई। सीएमओ ने प्रभारी के कार्य एवं दायित्व पर सवालिया निशान उठाते हुए जल्द ही प्रभार से हटाने की बात कही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम कोल्ड चेन की व्यवस्था देखी। जहां रखरखाव के साथ ही बेहतर साफ-सफाई भी नहीं मिली। इसके बाद ओपीडी कमरा समेत अस्पताल के भीतर व बाहर भी गंदगी का अंबार लगा रहा। शौचालय भी गंदा पाया। जिस पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. बीके शुक्ला पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक के रूप में कार्य एवं दायित्व के प्रति शिथिलता होने का आरोप लगाया और जल्द अधीक्षक पद से हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ के मुताबिक इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात लगभग 15 एएनएमए भी अपने कार्य के प्रति सतर्क नहीं है। लिहाजा इन्हें अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानांतरित किए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, कोल्ड चेन से जुड़े जनपद स्तरीय सदस्य अनुराग शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed