फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
दीवानी कचहरी से कलेक्ट्रेट तक अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बस्ती कचहरी में अधिवक्ता जग नारायन यादव की दिनदहाड़े हुई हत्या के विरोध में जिले में वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। दीवानी कचहरी से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। ऐसे में लिहाजा वादकारियों को तारीख लेकर लौटने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर बस्ती कचहरी में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दीवानी कचहरी से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता को सौंपा। मांगपत्र में मृतक अधिवक्ता जग नारायन यादव के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, पत्नी को पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, उनके परिवार में से एक सदस्य को सरकारी सेवा में लेनेे, अधिवक्ताओं को सुरक्षा के लिए तत्काल असलहा का लाइसेंस देने, कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने जैसे बिंदु शामिल रहे। अखंड प्रताप सिंह, अंजनी दुबे, शुभांगी द्विवेदी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, भूपेन्द्र, हरिहर पाठक, सहोदर, मोनू, राजकुमार, जमील, बाल कृष्ण शुक्ला, दिव्य प्रकाश शुक्ला, संतोष मिश्रा, इजहार, रवीन्द्र, प्रिंस मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा, उमेश पांडेय, सगुण श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत, राजेश, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, श्रवण कुमार पांडेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र प्रकाश पांडेय, कृष्णानंद आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed