{"_id":"5c3cc10ebdec2273521d94e7","slug":"11547485454-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से कम और 90 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथों चिह्नित हाेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से कम और 90 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथों चिह्नित हाेंगे
Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए पुलिस अतिसंवेदनशील बूथों को चिह्नित कर रही है। खास ऐसे बूथ जहां वोटिंग का प्रतिशत 25 फीसदी से कम और 90 से अधिक है। कम और अधिक मतदान के पीछे की वजह और यदि किसी व्यक्ति ने चुनाव को प्रभावित किया है तो इसका भी जिक्र रिपोर्ट में देना है। पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस संबंधित पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। एसपी के आदेश के बाद सभी थानों पर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिले में जहां 25 प्रतिशत से जहां कम मतदान हुआ है और जहां 90 प्रतिशत या अधिक मतदान पिछले चुनाव में हुआ है। पुलिस उन मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा है। चुनाव आयोग का मानना है कि 25 प्रतिशत से मतदान का काम होना और 90 प्रतिशत से अधिक होना। कहीं न कहीं मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने के मामले को दर्शाता है। किसी दबंग या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अधिक वोटिंग कराई गई है या फिर उनके दबाव में मतदाताओं द्वारा वोट ही नहीं डाला गया। ऐसा आने वाले लोकसभा चुनाव में न हो और लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लिहाजा ऐसे बूथों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से आए आदेश के बाद एसपी ने सभी थानों को रिपोर्ट तैयार करके अपने क्षेत्र के सीओ के कार्यालय में प्रेषित करने का निर्देश दिया है। प्रभारी एसपी मुन्ना लाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से मांगी गई रिपोर्ट को तैयार कराने का निर्देश संबंधित थानों को दिया गया है।