फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाजयुमो कार्यकर्ताओें को मिला जीत का मंत्र

भाजयुमो कार्यकर्ताओें को मिला जीत का मंत्र

Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओें को मिला जीत का मंत्र
एक लाज में भाजयुमो गोरक्ष प्रांत की बैठक - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी। उनके कार्यों की बदौलत प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा और उसके सहयोगी दल जीतेंगे। युवाओं की इस चुनाव में अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन


यह बातें गुरुवार को जिले के एक लाज में आयोजित भाजयुमो गोरक्ष प्रांत की बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कही। चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, जिसका जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए 12 जनवरी को दिल्ली से प्रधानमंत्री विजय लक्ष्य की शुरूआत करेंगे। उन्होंने योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम मोर्चा को दिया है। इसे पूरा करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कहा कि युवा मोर्चा को 17 अभियानों की जिम्मेदारी मिली है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं और अन्य जिलों से आए जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों को बताया। इससे पूर्व भाजपा नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने बांसी के डिढ़ई में उनका माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में महामंत्री देवेंद्र पटेल, प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रस्तोगी, संतोष जायसवाल, ईसू चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय, क्षेत्रीय महामंत्री कन्हैया पासवान, क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी लाल बाबा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मौर्य ने भी संबोधित किया। इस दौरान रितेश सिंह, विद्याम सिंह, अखिलदेव, दिलीप मिश्र, मनोज राम त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed