फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   म्यांमार में कत्लेआम बंद कराया जाए

म्यांमार में कत्लेआम बंद कराया जाए

Sun, 17 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार में कत्लेआम बंद कराया जाए
सिद्धार्थनगर। रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले और उत्पीड़न के खिलाफ तहफ्फूज-ए-मिल्लत और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस निकालकर म्यांमार के खिलाफ नारे लगाए। भारत में आए शरणार्थियों को शांति कायम होने तक पनाह देने की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बेलसड़ ईदगाह से जुलूस लेकर प्रदर्शनकारी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धार्थ तिराहा पहुंचे। नगरपालिका कार्यालय के पास जमकर नारेबाजी करते हुए म्यांमार सरकार को कोसा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एआईएमआईएम के प्रदेश मुख्य महासचिव अली अहमद ने कहा कि म्यांमार में इंसानियत का कत्ल हो रहा है। दहशतगर्द लगातार हिंदू-मुसलमानों को मौत के घाट उतार रहे हैं। इसके बावजूद उन पर अंकुश के लिए कोई पहल नहीं हो रहा। जान बचाकर भारत आ रहे शरणार्थियों की भी अनदेखी हो रही है। उन्हें भोजन-पानी जैसी अन्य सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारत सरकार को म्यांमार पर दबाव बनाना चाहिए। म्यांमार एंबेसी को सील कर उनके अंबेसडर को वापस भेजा जाए। प्रदर्शनकारियों ने आन सान शू को मिला शांति का नोबल पुरस्कार वापस लेने, संयुक्त राष्ट्र महासंघ से म्यांमार के फौजी जनरल को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा देने, जान बचाकर भारत में आ रहे म्यांमार के निवासियों के लिए रिफ्यूजी कैंप खोलने, शरणार्थी का दर्जा देने, बच्चों को दूध-पानी, खाना उपलब्ध कराने आदि की मांग की। प्रदर्शन में एमआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष हामिद हुसैन, तहफ्फुज-ए-मिल्लत के प्रेसिडेंट मौलाना शफात, सादिक शेख, जामा मस्जिद तेतरी के इमाम सुहेल अहमद, मौलाना सेराजुद्दीन, मु.नसीम, गुलाम नबी आजाद, फैयाज अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed