फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संविधान निर्माता को याद कर मनाई जयंती

संविधान निर्माता को याद किया

Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
संविधान निर्माता को याद कर मनाई जयंती
शोहरतगढ़ में आंबेडकर जयंती पर निकली पदयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भारत रत्न व संविधान निर्माण डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जुलूस निकालने से लेकर विचार गोष्ठियों के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन के आंबेडकर सभागार में जिला एकीकरण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सहायक कमांडेंट डीआर तेजा, जिविनि अवधेश नारायण मौर्य, डीपीआरओ अनिल सिंह, अपर सांख्यकीय अधिकारी बीराम, जेपी कन्नौजिया, गायक हरीराम ने भी विचार व्यक्त किया। आभार सच्चिदानंद शुक्ल ने जताया। संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। इस मौके पर शिवपूजन, राम केवल, नजमुल हुदा आदि की उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर बाल विकास सेवा समिति मोहल्ला कृष्णा नगर के तत्वावधान में आंबेडकर परिवर्तन पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजक व सभासद इंद्रेश कुमार, चंद्रिका प्रसाद गौतम, राम लखन, रोशन लाल, मनीराम बौद्ध और बाबूलाल आदि उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू की अगुवाई में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉ. अजय समेत विशाल, अमित, रिंकू आदि की उपस्थिति रही। परसा प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर व पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज शुक्लागंज के संयुक्त तत्वाधान में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य रवि शुक्ल समेत आशाराम यादव, विश्वनाथ, राम किशोर, साधना श्रीवास्तव, सविता शुक्ला, आशा शुक्ला आदि की उपस्थिति रही। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राम पुकार यादव की अगुवाई में गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबचन राम, माधव प्रसाद मिश्रा, राजेश यादव, रणवीर सिंह, अनिल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। सहिजनवा में स्थित संत शिरोमणि रविदास बौद्ध विहार कुटी पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। सांवल प्रसाद, विक्रम, शिवकुमार, राजेश, फूलचंद, रामसेवक, करुणा शील बौद्ध, श्यामलाल, रविन्द्र जाटव, हृदयराम आदि उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक चौधरी अमर सिंह ने पदयात्रा से पहले आंबेडकर के चित्र पर फूल की माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शिवचंद्र भारती, रामअधीन मौर्या, जगदीश मौर्य, विजय सिंह चौधरी, कौशल गिरी, रामपाल यादव, अनूप कसौधन समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। डुुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक भड़रिया चौराहे भव्य जुलूस डीजे व बैंडबाजे के साथ निकाला गया। शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में पहुंचा।
अगुवाई बच्चाराम बौद्ध ने किया। शुभारंभ भन्ते अभयानन्द ने किया। राम प्रकाश गौतम, रामदास बौद्ध, रामबक्स गौतम, सपा नेता रामकुमार यादव व सपा-बसपा गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम, प्रभावती देवी, सूर्यबली आदि उपस्थित रहे। राजकीय कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में गंगाराम की अध्यक्षता में सभा हुई। अनिल कुमार गौतम, मनोज सिद्धार्थ, जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास गौतम, रामकुमार गौतम, मनोज सिद्धार्थ, शिव कुमार, राजेश मणि, सचिन भास्कर और अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के महराजगंज जिला प्रभारी नरेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, नीरज दूबे, संतोष सैनी, नीरज त्रिपाठी साथ रहे। भनवापुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख शशिकला ओझा के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, बृजेश पांडेय, सुखदेव शास्त्री, रमेश गुप्ता, प्रभात मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर हिंदू युवा वाहिनी के चन्द्रभान अग्रहरि एवं अशोक अग्रहरि, श्यामसुंदर अग्रहरि अग्रहरि व संजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक मनाया। पीपुल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बहादुर सिंह, मित्र संघ कार्यालय पर भोला श्रीवास्तव, थाना परिसर में इंस्पेक्टर केडी सिंह की अगुवाई में जयंती मनाई गई।

प्रशासन ने मनाया आंबेडकर की जयंती
बांसी। तहसील कार्यालय के सभागार में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता की उपस्थिति रही। एक अन्य समाचार के मुताबिक नगर से सटे कुदारन गांव से भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। बांसी नगर के सभी प्रमुख सड़कों व चौराहों से गुजर ा। शोभा यात्रा में जगदीश गौतम, रणजीत गौतम, सतीश, अमर पाल साहनी, महताब इद्रीसी, चक्रधारी, ओमप्रकाश की मौजूदगी रही।

सिद्धार्थ विवि ने मनाई जयंती
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य विभाग के हाल में भी आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे समेत विवि के उप कुलसचिव महेंद्र कुमार, मूल्यांकन प्रभारी डॉ. आद्यामणि प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. अमर नाथ, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम त्रिपाठी, अंगद, ऋषि कुमार और सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।

अनुयायियों ने निकाली शोभा यात्रा
इटवा। कस्बे मे तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये आंबेडकर अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में निकली यात्रा में जिलाध्यक्ष केदारनाथ आजाद, कपिलवस्तु के बौद्ध भिक्षु हर्षिस, जय किशोर गौतम के अलावा पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, राजेश चौधरी, केदारनाथ आजाद, अनिल गौतम, डॉ. जेपी बौद्ध, ओमप्रकाश, राधेश्याम गौतम, जय प्रकाश, हरिश्चंद्र, तुलसीराम भारती, संदीप, राम संवारे भारती, बहरैची प्रसाद प्रेमी, शीला यादव, बंसतू, केशरीनंदन, आशा गौतम, लालबहादुर, रमेश चमार, तौलेश्रर निषाद ,बृजमोहन, राजकुमार, अभिषेक गौतम भी उपस्थित रहे।


आकर्षण का केंद्र बना डांडिया नृत्य
डुमरियागंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। जय भीम, जय भीम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भड़रिया गांव से नवयुवक भीम क्रांति सेवा समिति के तत्वावधान में जलूस निकला, जो भड़रिया बाजार में इकट्ठा हुआ। जुलूस का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। जिसे देखने के लिए दूर-दराज के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। छोटे बच्चों से लेकर बडे़ तक हाथ में छड़ी लेकर उत्साह के साथ डीजे की धुन पर डांडिया नृत्य कर रहे थे। जिसकी अगुवाई समिति के अध्यक्ष विजय गौतम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed