फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आग से करीब 19 बीघा फसल जलकर राख

आग से करीब 19 बीघा फसल जलकर राख

Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
आग से करीब 19 बीघा फसल जलकर राख
आग से करीब 19 बीघा फसल जली
विज्ञापन

फोटो कैप्सन-12एसडीएन81पी-भानपुर रानी के नगहियाडीह गांव के सिवान में गेहूं की खेत में उठती आग की लपटों को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भानपुररानी गांव के नगहियाडीह और परसा जमाल गांव में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। क्षेत्र के भानपुररानी के नगहियाड़ीह व परसा जमाल गांव के सिवान में गेहूं की फसल में शुक्रवार को आग लग गई। आग से 14 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगहियाडीह गांव में गेहूं की फसल में शुक्रवार को अग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। जब तक आसपास के लोग आग को बुझाने की कोशिश करते आग पूरी तरह फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने आग की घटना की जानकारी फायर सर्विस की मदद के लिए भवानीगंज थाने पर दी। वहीं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू गया। आग से गांव के फिर्रे मलिक की तीन बीघे और शाह मोहम्मद व महेश की 1-1 बीघे गेहूं की फसल जल गई। इसी क्रम में पड़ोस के गांव परसा जमाल में भी आग लगने से मोहम्मद जहीर की 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। यहां भी ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाया। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। आग से क्षति की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

तीस बीघा गेहूं जला, युवक झुलसा
फोटो-64,65
पथरा क्षेत्र के पिपरामिश्र गांव में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। बांसी कोतवाली क्षेत्र पिपरामिश्र में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। साथ ही आग बुझाते समय एक युवक भी झुलस गया। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरामिश्र गांव के सीवान में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जबकि आग बुझाते समय गांव के अर्जुन मिश्र (20) का दोनों पैर बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है। अगलगी में गांव के सरस्वती, हैदर, रामू, चंद्रशेखर, सबलू, रामकरन, श्रीराम, रामकरन, दिनेश तिवारी, हनुमान चौधरी की लगभग तीस बीघा खड़ी फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed