फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   डुमरियागंज में सपा की हार, मिटठू की कुर्सी छिनी

डुमरियागंज में सपा की हार, मिटठू की कुर्सी छिनी

Mon, 11 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में सपा की हार, मिटठू की कुर्सी छिनी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचाने की सपा की हरसंभव कोशिश फेल हो गई है। सत्ताधारी दल भारी पड़ा है। राजभवन के हस्तक्षेप और हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में 74 बीडीसी सदस्यों ने सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख मिट्ठू यादव के खिलाफ अविश्वास जताते हुए मतदान किया। 141 सदस्यों वाले इस क्षेत्र पंचायत में दूसरे पक्ष से कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। बतौर चुनाव अधिकारी एसडीएम राजेंद्र प्रसाद के परिणाम की घोषणा करते ही प्रमुख विरोधी पक्ष खुशी से झूम उठा। जीत के उत्साह में दलीय बाधा तोड़कर एक-दूसरे के गले मिले और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। उधर, सपा ने इस चुनाव को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के तौर पर ब्लॉक प्रमुख चुने गए सपा नेता रामकुमार यादव चिनकू के पिता मिट्ठूलाल को कुर्सी से हटाने के लिए मुहिम सत्ता परिवर्तन के बाद ही शुरू हो गई थी, लेकिन परवान जुलाई माह में चढ़ी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी की बहू मांती त्रिपाठी के नेतृत्व में 98 सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र सौंप अविश्वास की इच्छा जताई तो चर्चा के लिए 22 अगस्त की तिथि नियत की गई। तय तिथि पर बाढ़ के चलते बैठक को स्थगित करते हुए 11 सितंबर की नई तिथि निर्धारित की गई थी। इस बीच सपा खेमे ने सत्ताधारी दल पर उत्पीड़न और साजिश रचने का आरोप लगाते हुए राजभवन में दरखास्त लगा दी। राज्यपाल ने हस्तक्षेप कर सीएम को पत्र लिखा। सपा हाईकमान ने इस सीट प्रतिष्ठा से जोड़ लिया। उनका दावा था कि बहुमत (71) के सापेक्ष उनके पास 90 से अधिक सदस्य हैं, बावजूद सत्ता के दबाव में उन्हें कुर्सी से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दावे के चलते ही सोमवार को सपा के कई नेता खुद डुमरियागंज में कैंप किए रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान यहां मौजूद रहकर पल-पल पर निगरानी किए हुए थे। दूसरी तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव भी डटे रहे। तमाम कोशिशों के बावजूद परिणाम सपा के खिलाफ रहा। सुबह 11 बजे से शुरू हुई चर्चा में 74 सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने अविश्वास पक्ष के समर्थन में वोट डाले। दूसरे पक्ष से किसी भी सदस्य के उपस्थित न रहने पर एकतरफा बहुमत से एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की। यह सुनते ही भाजपाई खेमा खुशी से झूम उठा। जमकर आतिशबाजी की, अबीर-गुलाल उड़ाए, एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और गले लगाया। सपा के विरोध में मिली इस जीत की खुशी में बसपा नेता पूर्व विधायक मलिक कमाल यूसुफ का खेमा भी शामिल हुए। संयुक्त रूप से जुलूस निकालकर जीत की खुशियां बांटी गई। जुलूस में पहलवान बाबा, अज्जू हिंदुस्तानी, हरिशंकर सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, राजू पाल, सुहेल फारूकी, इरफान मलिक, सलमान मलिक, मोहम्मद गनी, अब्दुल कादिर, मनीष सिंह, मदन चौधरी, लवकुश ओझा, श्यामसुंदर अग्रहरि, मंटू सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, लालजी, तनवीर सुल्तान रिजवी, लवली, कसीम रिजवी, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कड़े पहरे में रहा डुमरियागंज ब्लॉक
डुमरियागंज। ब्लाक प्रमुख पद पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तनाव के माहौल को देखते हुए ब्लाक परिसर पूरे दिन कड़े पहरे में रहा। गेट पर भारी फोर्स तैनात रही। डुमरियागंज और इटवा सर्किल के सभी एसओ के अलावा एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया था। सीओ सुनील कुमार सिंह भी पूरे दिन ब्लाक परिसर में मुस्तैद रहे। सभागार में भी पल-पल की रिकार्डिंग सीसी टीवी कैमरे में कैद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकतांत्रिक ढंग से हुई भाजपा की जीत
डुमरियागंज। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर स्थित भाजपा कार्यालय में अबीर व गुलाल के रंग में सराबोर हो गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने इसे सत्य की जीत बताया। कहा कि सत्य को केवल परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। सपा नेता चिनकू यादव ने भी कुर्सी पाने के लिए बीडीसी सदस्यों का अपहरण सहित अन्य हथकंडे अपनाए थे, लेकिन अंतत: उनकी हार हुई। ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। उधर, विधायक राघवेंद्र प्रताप ने कहा कि विपक्ष का घमंड चूर हुआ। भाजपा का ब्लाक प्रमुख बनने के बाद यहां विकास को गति मिलेगी।

भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या: चिनकू
डुमरियागंज। अपदस्थ ब्लाक प्रमुख मिट्ठू प्रसाद के पुत्र व समपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रशासन के बलबूते अलोकतांत्रिक ढंग से अविश्वास प्रस्ताव पारित कराया है। 81 बीडीसी उनके साथ स्वेच्छा से खड़े हैं। ऐसे में 74 बीडीसी सदस्यों ने कैसे चर्चा में भाग ले लिया। आरोप लगाया कि अविश्वास की मुहिम में खुद को अल्पसंख्यकों का हमदर्द बताने वाले पूर्व विधायक कमाल व बसपा की पूर्व प्रत्याशी सैयदा ने भी भाजपा का साथ दिया है। जनता इसका जवाब जरूर देगी। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में अपने चालक को उतारेंगे, जो विपक्षियों को पराश्त करेगा।


भाजपा ने मनमानी: माता प्रसाद पांडेय
डुमरियागंज। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने मतदान के दौरान सत्ता का जमकर दुरूपयोग किया है। भाजपा की मनमानी व प्रशासन के सहारे अविश्वास पास कराया गया, जो लोकतंत्र के विरूद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed