फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   घर का ताला तोड़कर आभूष् ण, नकदी चोरी

घर का ताला तोड़कर आभूष् ण, नकदी चोरी

Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर आभूष्
ण, नकदी चोरी
इटवा (सिद्धार्थनगर)। ढेबरुआ थाना अंतर्गत कठेला चौकी से सटे कठेला कस्बा में रविवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित साढ़े चार लाख रुपये से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी, परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। घटना की जानकारी सुबह हुई तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कठेला कस्बा निवासी रामशंकर उर्फ पप्पू अग्रहरि रविवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोने चला गया था। देर रात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। बक्से का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण और कपड़ा सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर चंपत हो गए। गृह स्वामी को घटना की जानकारी सुबह हुई। घर में सामान बिखरा देखकर सभी सन्न रह गए। रामशंकर के मुताबिक चोर बक्से में रखा एक लाख 46 हजार रुपये नकदी, चार्ज में लगे दो मोबाइल, सोने की झाल, कंगन, हार, झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र सहित लगभग तीन लाख 20 हजार रुपये के जेवरात व कपड़ा सहित अन्य सामान ले गए। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। इस संबंध में कठेला चौकी प्रभारी राजेश दुबे का कहना कि मामले की जानकारी है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed