{"_id":"6453f395ddd3c8781a06c0b8","slug":"11-infected-for-the-first-time-this-season-siddharthnagar-news-c-7-1-152230-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट : दूर से कीजिए मुलाकात, ऐसा न हो कि वोट मांगने आएं और कोरोना दे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट : दूर से कीजिए मुलाकात, ऐसा न हो कि वोट मांगने आएं और कोरोना दे जाएं
Thu, 04 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चुनाव और शादियों के उल्लास में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सियासी पारा चढ़ रहा है तो जनपद में कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान होना चाहिए। प्रचार करने आने वालों से दूर से ही मिलना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि किसी प्रत्याशी का कोई समर्थक वोट मांगने आए और कोरोना संक्रमण दे जाए।
चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह है तो शादियों में भी लोग दिल खोलकर मस्ती कर रहे हैं। ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमण की तबाही का मंजर भूल चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो चुकी है। चुनावी सभा, रैलियां हो अस्पताल व रेलवे स्टेशन। हर जगह कोरोना नियमों का उल्लंघन नजर आ रहा है। लोग मास्क लगाना भूल गए हैं। सैनिटाइजर की बिक्री लगभग बंद है। वहीं चुनाव में वोट मांगने वाले लोगों से हाथ जोड़ने के बजाय लोग हाथ मिला रहे हैं। कई स्थानों पर लोग अति उत्साह में गले भी मिल रहे हैं। बाजारों में भी कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही सरेआम नजर आ रही है।
कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि खुद सावधानी बरतें। लोगों से हाथ मिलाने की बजाए हाथ जोड़ने की आदत डालें। मास्क लगाए और सैनिटाइजर का प्रयोग शुरू करें। चुनाव और शादियों में जाने वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है।
विज्ञापन
डॉ. बीके अग्रवाल, सीएमओ
इस सीजन में पहली बार मिले 11 संक्रमित
जिले में बृहस्पतिवार को 11 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बढ़नी कस्बे में ही चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी प्रकार शोहरतगढ़ में दो, डुमरियागंज, खेसरहा,खुनियाव, लोटन एवं मिठवल में एक-एक लागों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महामारी रोग विशेषज्ञ समीर कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में कोई भी प्रवासी नहीं है। सर्दी खांसी, बुखार के मरीजों की लक्षण के आधार पर जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन लोगों के संपर्क में आने वालों की कोरोना जांच कराई जा रही है।