फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10th toper

हाईस्कूल में सुयश श्रीवास्तव तो इंटरमीडियट में आलोक चौधरी जिला टॉपर

Sat, 27 Jun 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
10th toper
10वीं में सुयश तो 12वीं में आलोक बने जिला टॉपर
विज्ञापन

10वीं में 86.26 तो इंटर में 79.17 प्रतिशत जिले का रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ तो मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल में कसीरन कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स मुस्तकहम के छात्र सुयश श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त टॉपर बने। इंटर में डुमरियागंज पीपुल्स इंटर कॉलेज के छात्र आलोक चौधरी ने 89.80 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया। जिले में हाईस्कूल में 86.26 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 79.17 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम के आने के बाद सफल होने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच खुशी का माहौल रहा। परीक्षा फल आने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां को इजहार कर किया। परिणाम देखने के लिए सुबह ही परीक्षा उत्सुक रहें। जैसे ही बोर्ड को पोर्टल शुरू हुआ तो लोग मोबाइल फोन पर जुट गए। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम करीब दो माह देर से जारी किया गया। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। शनिवार दोपहर 12:30 आए परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 86.26 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 79.17 प्रतिशत रहा। डीआईओएसओ अवेधश नरायन मौर्य ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अच्छा रहा। पास होने वालों का प्रतिशत ठीक रहा है।
हाईस्कूल के होनहार
नाम प्रतिशत विद्यालय
1. सुयश श्रीवास्तव 92. प्रति कसीरन सीसीएस मुस्तहकम
2. इशांत अग्रहरि 91.83 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
3. कन्हैया विश्कर्मा 91.17 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
4. रामशरन उपाध्याय 91.00 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
5. पूनम गुप्ता 91.00 पीबीएस टीआईसी तिवारीपुरम ककहरवा
6. अरविंद कुमार यादव 90.50 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
7. अंशुमान त्रिपाठी 89.83 विद्या आदर्श इंटर कॉलेज आजाद नगर बांसी
8. आनंद शुक्ला 89.50 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
9. आयुश मणि त्रिपाठी 89.50 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
10. विजय कुमार रंजन 89.50 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
इंटरमीडिएट के होनहार
नाम प्रतिशत विद्यालय
1.आलोक चौधरी 89.80 पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज
2. रीमा गौंड 88.80 पीवीएसटीआईसी तिवारीपुरम ककरहवा
3. अखिलेश्वर पाठक 86.80 रईस अहमद इंटर कॉलेज इटवा
4. सुजीत कुमार 86.60 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
5. अंजुम साहिन 86.40 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
6. आदित्य दुबे 86.00 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
7. आलोक कुमार 85.80 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
8. शुभम कुमार कसौधन 85.80 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
9. देवेश विश्कर्मा 85.40 रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार
10. रूबी शुक्ला 85.40 शिवाजी इंटर कॉलेज बरगदवा
स्कूलों में नहीं थी रिजल्ट देखने की व्यवस्था
विद्यालयों में रिजल्ट देने की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। जबकि शासन का निर्देश था कि विद्यालय में भी परीक्षा का परिणाम बताया जाए। बच्चे फोन के जरिए शिक्षकों से परीक्षाफल की जानकारी लेने की कोशिश करते हुए दिखे।
विज्ञापन

साइबर कैफे पर नहीं दिखी भीड़
स्मॉर्टफोन ने साइबर कैफे के कारोबार को मंदा कर दिया। पहले परीक्षाफल देखने के लिए जहां परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रहती थी, वहीं स्मॉर्टफोन के युग में साइबर कैफे वाले मायूस थे। कारण एक भी बच्चे नहीं पहुंचे। नगर के साइबर कैफे पर कोई परीीक्षार्थी परीक्षाफल देखते हुए नहीं मिले। केंद्र संचालकों का कहना था कि अब वह दौर खत्म हो चुका है। सबके हाथ में स्मॉर्टफोन है, उसी से परिणाम देख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम देखने के लिए उत्सुक दिखे बच्चे
परीक्षा का परिणाम देने के लिए बच्चे सुबह से ही उत्सुक दिखे। वह बार-बार परिवार के सदस्यों से यह पूछते रहे कि कितना टाइम हुआ। कब 12 बजेगा और परीक्षाफल आएगा। हर पल मोबाइल फोन पर लोगों की निगाह टिकी हुई थी। जैसे ही परिणाम जारी होना शुरू हुआ बच्चों के चेहरे के खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed