{"_id":"6219224f01281830a35bd05e","slug":"105-teams-monitoring-the-election-campaign-in-the-five-assemblies-siddharthnagar-news-gkp428163627","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों विधानसभा में चुनाव प्रचार पर नजर रख रही 105 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों विधानसभा में चुनाव प्रचार पर नजर रख रही 105 टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचों विधानसभा में चुनाव प्रचार पर नजर रख रही 105 टीमें
वीडियो निगरानी, बैरियर लगाकर और भ्रमण कर रही जांच
आचार संहिता के उल्लंघन मामले में अब तक दर्ज हो चके है 14 केस
सिद्धार्थनगर। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर आयोग की तरफ से 105 टीमें निगरानी कर रही है, जो आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई भी कर रही। निगरानी एवं जांच के साथ ही विभिन्न दलों, प्रत्याशियों एवं अन्य व्यक्तियों पर आचार संहिता के उल्लंघन के 14 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 105 टीमें सक्रिय हैं। इसमें प्रत्येक विधानसभा तीन-तीन वीएसटी टीम निगरानी कर रही हैं, जो संदिग्ध नजर आने पर वीडियो फुटेज बनाने के साथ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों के पास भेजती है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में नौ-नौ एसएसटी टीम बैरियर लगाकर वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच कर रही है, जो वाहन अथवा व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन करती पाए जा रहे है, उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ 45 एफएसटी टीमें, जिनमें नौ-नौ टीम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे वाहनों एवं व्यक्तियों की निगरानी कर रही हैं। एडीएम उमाशंकर ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार टीमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निगरानी एवं जांच कर रही है, जहां भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आ रहे है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
डुमरियागंज में दर्ज हुए सर्वाधिक केस
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान अब तक आचार संहिता के उल्लंघन के 14 मामले दर्ज हुए है। इनमें सर्वाधिक छह मामले डुमरियागंज में दर्ज किए गए है। एएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में तीन, शोहरतगढ़ और इटवा क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन के दो-दो मामले दर्ज किए गए है, जिनकी जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।