फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेहतर शोध के परिणाम पर सम्मानित हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

बेहतर शोध के परिणाम पर सम्मानित हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

Tue, 16 Apr 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
बेहतर शोध के परिणाम पर सम्मानित  हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
बेहतर शोध के परिणाम पर सम्मानित हुईं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

फोटो- 69
परिषदीय स्कूलों व केजीबीवी में हुए शोध कार्य
स्मार्ट क्लास का संचालन, बच्चों ने सीखे गुर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तकनीकी शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग से बच्चों में सीखने के परिणाम में परिवर्तन विषय शोध कार्य कराया गया है। इस कार्य के लिए लगाई गई प्रशिक्षु आईएएस व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय को सकारात्मक परिणाम लाने के लिए जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है।

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय को परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तकनीकी शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग से बच्चों के सीखने के परिणाम में परिवर्तन विषयक शोध कार्य के लिए सम्मानित किया। बताते चलें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेहरा, मधुबेनिया, बांसी, कस्तूरबा नौगढ़ में स्मार्ट टीवी द्वारा स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षण कार्य किया गया। ऑनलाइन अध्यापकों की उपस्थित ली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसौनी, काशीपुर, सोनखर एवं कस्तूरबा मिठवल में परंपरागत शिक्षण किया गया। इस कार्य में बीएसए राम सिंह समेत जिला समन्वयक नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सह समन्वयक अंशुमान सिंह, अध्यापक विजय चौधरी, रजनी श्रीवास्तव, सुगमकर्ता जीशान खलील का योगदान सराहनीय रहा। जबकि अरुण त्रिपाठी व आलोक आनंद द्वारा शोध सहायक के रूप में विश्लेषण कार्य में सहयोग दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed