फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   said no for tikakaran, report for affilation cancle

टीकाकरण कराने से मना किया तो जाएगी मान्यता

Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 06 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
said no for tikakaran, report for affilation cancle
डेमो - फोटो : डेमो
इटवा। एसडीएम इटवा ने चिकित्सा अधीक्षक इटवा, संगिनी और आशाओं के साथ गुरुवार को इटवा सीएचसी में बैठक की। इसमें कुछ मकतब और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों द्वारा टीकाकरण न किए जाने के मामले पर चर्चा हुई। शत प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के मामले में संस्थानों द्वारा यदि सहयोग नहीं दिया जाता तो मान्यता समाप्त करने की रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन


एसडीएम त्रिभुवन ने आशाओं व संगनियों से कहा कि क्षेत्र में जो मकतब या अन्य विद्यालय टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। वहां गांव के लोगों को बुलाकर समझाएं और ग्राम प्रधान के साथ रैली करें। मकतब में जाकर टीचर और बच्चों से बातें करें और घर-घर जाकर महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। यदि कोई आशा घर-घर जाकर लोगों को नहीं समझाती हैं और सार्थक प्रयास नहीं करती हैं तो उन संगनियों व आशाओं की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। टीकाकरण का बहिष्कार करने वाले मकतब स्कूलों में तहसीलदार, बीडीओ, बीईओ आदि अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो 100 फीसदी टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। चिकित्सा अधीक्षक इटवा को आदेशित किया गया कि तहसील स्तर पर मुस्लिम धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधानों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित हो तथा सीओ पुलिस इटवा की उपस्थिति में मकतब स्कूलों से रैली निकाली जाए जिसमें क्षेत्राधिकारी इटवा भी उपस्थित रहेंगे। इसके बावजूद यदि कोई मकतब तथा अन्य स्कूल टीकाकरण में सहयोग नहीं करते हैं तो ऐसे विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की रिपोर्ट जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजी जाए।
विज्ञापन


मदरसे के बच्चों ने टीकाकरण के लिए निकाली रैली
इटवा। क्षेत्र के सेमरा गांव में स्थित मदरसे के बच्चों व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए रैली निकाली। लोगों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। गुरुवार की सुबह गांव के विद्यालय से निकली रैली में खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। मौलानाओं ने बताया कि जो लोग टीकाकरण का बहिष्कार कर रहे हैं उन्हें जागरूक करना जरूरी है। रैली में मौलाना शकील, मौलाना अख्तर आलम, मौलाना शौकत अली, मौलाना शराफत अली, मौलाना वसीम, मलिक रज्जाक, मलिक हाजी सबूर, मुर्तजा हुसैन आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed