फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विरोधाभास प्रेम को दर्शा गई मांस का रूदन की प्रस्तुति

विरोधाभास प्रेम को दर्शा गई मांस का रूदन की प्रस्तुति

Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
विरोधाभास प्रेम को दर्शा गई मांस का रूदन की प्रस्तुति
लोहिया कला भवन में नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में नाट्योत्सव के दूसरे दिन मनोज सिंह टाइगर द्वारा लिखित नाटक ‘मांस का रुदन’ का मंचन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने विरोधाभास के बावजूद हिरन और कुत्ते के बीच प्रेम को जीवंत प्रस्तुति प्रदान करने का प्रयास किया। वहीं, इसके माध्यम से स्वार्थ, भूख, स्वाद, रोमांच के लिए किसी भी जीव की हत्या करना महापाप है, इस भाव का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन पार्थ सारथी रॉय द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नाट्य मंचन में कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन के बावजूद प्रेम को दर्शाते हुए कलाकारों ने नाटक के माध्यम से प्रयास किया। एड़ियां रगड़ने दे जमीं, हमें यकीं है पानी यहीं से निकलेगा! इसी विचारधारा से जुड़ी कहानी के दो मुख्य पात्र हिरनी ‘जेरी’ और कुत्ते ‘डोरा’ की प्रेम कहानी रही। जहां एक ओर डोरा मांस के बिना एक दिन भी नहीं रह सकता वहीं दूसरी ओर जेरी मांस की गंध को भी सहन नहीं कर सकती। बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।
विज्ञापन

ये दोनों ठाकुर साहब के यहां रहते हैं और उन्हें बेहद प्रिय भी होते हैं परंतु एक दिन मेहमाननवाजी और अपने रुतबे के लिए ठाकुर साहब जेरी को कटवा देते हैं। जैसे ही डोरा, जेरी के मांस को देखता है, वो आक्रामक होकर चिल्लाने लगता है और रोते हुए ठाकुर साहब से प्रश्न करता है कि क्यूं हमेशा बलवान, कमजोरों पर अत्याचार करते हैं, क्या मात्र अपने स्वार्थ और स्वाद के लिए किसी भी जीव की हत्या कर देना सही है ? क्या बिना जीव की हत्या किए अपनी भूख शांत नहीं की जा सकती। इन्हीं सब सवालों के साथ डोरा भी उसी जगह अपने प्राण त्याग देता है जहां पर जेरी की हत्या की गई थी। इस नाटक के माध्यम से दर्शकों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि जीवन पर सबका समान अधिकार है। मात्र अपने स्वार्थ, भूख, स्वाद और रोमांच के लिए किसी भी जीव की हत्या करना महापाप है। संचालन विजित सिंह ने किया। इस मौके पर डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ हर्षिता माथुर, एसएसबी कमाडेंट जनार्दन प्रसाद, एसडीएम सदर सौम्या पांडेय, एएसपी मुन्ना लाल आदि अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed