फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Wed, 08 Aug 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 08 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
‘प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ’ साइकिल यात्रा की शुरूआत जिला मुख्यालय स्थित सपा जिला कार्यालय से हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ’ दो दिवसीय साइकिल यात्रा की शुरूआत जिला मुख्यालय स्थित सपा जिला कार्यालय से हुई। इसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला मुख्यालय से शुरू हुई यह यात्रा पहले दिन चिल्हिया-शोहरतगढ़-ढेबरुआ होते हुए इटवा तक जाएगी। यहां कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को इटवा से डुमरियागंज होते हुए यात्रा का समापन बांसी में होगा। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की विकास परक सोच के साथ ही केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियों से लोग परेशान हैं। अब लोगों को सपा सरकार की याद आ रही है। बदले की भावना से सपाइयों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक लालजी यादव, अफसर रिजवी, मुरलीधर मिश्रा, नपा अध्यक्ष इद्रीश पटवारी, अनूप यादव, जोखन चौधरी, सोनू यादव, मो. नईम राइनी, धीरेन्द्र यादव, जमीर अहमद, अशोक पांडेय, दिनेश यादव, विजय बाबा, अंबिकेश श्रीवास्तव, जयंद यादव, श्रीराम जायसवाल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सरफराज भ्रमर, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य इन्द्रासना त्रिपाठी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राइनी, अधिवक्ता सभा की जिलाध्यक्ष शुभांगी द्विवेदी आदि इस अवसर पर उपस्थिति रहीं। यात्रा में डॉ. अफरोज खान समेत खुर्शीद अहमद खान, फरहान अहमद, रमजान अली व अनीता द्विवेदी, बीके यादव, अनिल वरूण, अबू बकर, बबलू मालिक, उस्मान फारूकी,फरियाद, अमीरुल्लाह, मनोज यादव, मोहम्मद शहबान, जान मोहम्मद आदि की भूमिका अहम हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed