फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाकियू ने विकास भवन में लगाया ताला

भाकियू ने विकास भवन में लगाया ताला

Wed, 27 Jun 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 27 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने विकास भवन में लगाया ताला
महापंचायत में दोपहर दो बजे तक कोई अधिकारी नहीं आया तो भाकियू ने विकास भवन के गेट पर ताला लगा दिया - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। गेहूं खरीद प्रक्रिया की जांच की मांग को लेकर विकास भवन में पिछले छह दिनों से चल रहा भाकियू(भानु गुट) का धरना पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को महापंचायत में तब्दील हो गया। महापंचायत में करीब दो बजे तक कोई अधिकारी नहीं आया तो दोपहर करीब दो बजे कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सदर थाने के एसओ ने अधिकारियों के पीएम के कार्यक्रम में लगे होने का हवाला दिया और अफसरों तक उनकी मांगों को पहुंचाने का आश्वासन तक जाकर कार्यकर्ता माने और करीब एक घंटे बाद गेट खोला। इस दौरान विकास भवन में कोई आ-जा नहीं सका।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि लगातार धरना दिया गया। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेता। यही कारण है कि महापंचायत लगानी पड़ी। महापंचायत में दो बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं आए तो कार्यकर्ताओं ने दो बजे विकास भवन के गेट पर ताला जड़ दिया। करीब तीन बजे जैसे ही इसकी सूचना सदर एसओ को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और किसी तरह मनाकर ताला खुलवाया। इस दौरान एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर महापंचायत को समाप्त की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में गेहूं खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है, जो किसान पहले ही आवेदन किए थे उनका गेहूं नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन


100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कमीशन लेकर गेहूं खरीदा गया है। इस बार खरीद में लाखों रुपये का घोटाला हुआ है। मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हो तो हाईवे जाम करके अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान जिला प्रवक्ता अनिल कुमार राव, पंकज वर्मा, राम प्रकाश चौधरी, प्रेमप्रकाश, बिसंभर गौड़, नंदराम यादव, हरिप्रसाद शुक्ल, भोला यादव , सतीश, विनय कुमार, मालती, सोमना देवी, कुस्मावती, रेनू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed