फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें, तभी रुकेगा अपराध

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें, तभी रुकेगा अपराध

Sun, 11 Mar 2018 10:37 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 11 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें, तभी रुकेगा अपराध
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डीआईजी बस्ती राकेश चंद्र साहू की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्किल वार लंबित मामलों की समीक्षा की और अपराध पर नियंत्रण के टिप्स दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभागीय पेंशनरों की समस्याएं भी सुनीं। सभी एसओ को तय अंतराल के बाद पेंशनरों से संवाद स्थापित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपराधियों पर कार्रवाई आवश्यक है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तभी अपराध पर नियंत्रण होगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सीओ अपने पर्यवेक्षण में पैदल गश्त, बैंक चेकिंग, संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ, वाहनों की चेकिंग नियमित करें। क्षेत्र में होने वाली हर छोटी बड़ी घटनाओं पर ध्यान दें और उसका त्वरित निस्तारण करें। सर्किल के सभी थानों पर निगाह रखें और उनके कार्यों की समीक्षा करें। डीआईजी ने पुलिस पेंशनरों से भी वार्ता की। उनकी समस्याएं जानी। पूछा कि पुलिस अधिकारी उनसे संवाद करते हैं या नहीं। सभी पेंशनर ने एक स्वर में जवाब ना में दिया।
विज्ञापन


डीआईजी ने सभी सीओ, एसओ को निर्देश दिया कि समय-समय पर विभागीय पेंशनर से संवाद कायम करने में न चूकें। उन्हें अहसास कराएं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह परिवार का हिस्सा हैं। इससे अपराध नियंत्रण में वह भी मदद करेंगे। इस दौरान एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह, एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सदर दिलीप सिंह, सीओ सुनील कुमार सिंह, सीओ महेंद्र सिंह देव, सीओ शिव सिंह, सीओ उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। पेशकार एसपी अरविंद दुबे, आरआई सीबी सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed