{"_id":"598dde774f1c1bc1598b46c2","slug":"101502469751-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजू सिंह का निर्विरोध प्रमुख बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजू सिंह का निर्विरोध प्रमुख बनना तय
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक प्रमुख के रिक्त पद पर संजू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शुक्रवार को नामांकन के दौरान सिर्फ संजू सिंह ने ही चार अलग-अलग सेटों में पर्चा दाखिल किया। निर्धारित समय बीतने के बाद भी किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने पर समर्थक खुशी से झूम उठे। अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। संजू सिंह के निर्वाचन की अधिकृत घोषणा 12 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच के बाद होगी।
वर्ष 2016 में सपा समर्थन से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए शफीक अहमद को जून माह में बीडीसी सदस्यों ने अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से ही पद रिक्त चल रहा था। जुलाई में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन ऐन वक्त पर इसे स्थगित कर नई तिथि तय की गई थी। उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन की तिथि थी। सुबह 11 बजे से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया में पांच पर्चे खरीदे गए। सभी फार्म संजू सिंह ने ही लिया था। सदर विधायक श्यामधनी राही के नेतृत्व में पहुंची संजू सिंह ने चुनाव अधिकारी राजेश सिंह के समक्ष चार सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया। अपराह्न 2 बजे किसी नामांकन का समय दिया गया था, लेकिन इस समय तक कोई भी अन्य दावेदार नहीं पहुंचा। मैदान में एकमात्र उम्मीदवार होने से उनका ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा शेष है। नामांकन का समय बीतते ही संजू सिंह के समर्थक खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को गले से लगा लिया। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। बीडीओ संतोष सिंह के मुताबिक जांच व नाम वापसी के लिए 12 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक का समय नियत है। इसके बाद अधिकृत घोषणा की जाएगी। जश्न मनाने वालों में राजू सिंह, राजू पाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल अग्रहरि, रमाकांत सिंह, श्यामनारायण मौर्य, गंगा मिश्र, मनोज और वीरेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।