{"_id":"598c9c534f1c1b8c0d8b4664","slug":"101502387283-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास चल रही देशी शराब व बीयर की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास चल रही देशी शराब व बीयर की दुकान
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। हाईवे, धार्मिक स्थानों के साथ ही स्कूलों के पास शराब की दुकान खोलने पर शासन के प्रतिबंध के बावजूद डुमरियागंज तहसील प्रशासन इससे अनजान बना हुआ है। लिहाजा स्कूल के पास देशी शराब व बीयर की दुकानें संचालित की जा रही हैं। स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के शिकायत के बाद भी नियम विरुद्ध खोली गई दुकानों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने स्कूल के पास खुली दुकान बंद करवाने की मांग की है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर स्टार एजुकेशनल पब्लिक स्कूल संचालित है जिसकी दीवार से सटे मकान में देशी शराब व बीयर की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। स्कूल के बगल में खुली शराब की दुकानों पर दिन भर पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। उनके शोर- शराबे से बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्कूल के प्रबंधक फिरोज मलिक व अभिभावक यशोदानंद पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, शेषराम, रामदरश, बलराम आदि ने बताया कि स्कूल के बगल शराब की दुकान खुलनी ही नहीं चाहिए। दुकान बंद करवाने को लेकर कई बार शिकायत की गई। हाल ही में डुमरियागंज एसडीएम से भी इसकी शिकायत कर दुकान वहां से हटवाने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने स्कूल के पास से दुकान न हटाए जाने की दशा में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनके समय में कोई शिकायत भी नहीं की गई है। पता करवाते हैं। अगर स्कूल के बगल में शराब की दुकान है तो उसे बंद करवाया जाएगा।