{"_id":"e2d11b7dad3a91be93f97aa0daacbe56","slug":"10-years-ago-fell-in-the-storm-pole-then-do-not-wake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल पहले आंधी में गिरे पोल, फिर उठे ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल पहले आंधी में गिरे पोल, फिर उठे ही नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतीकरण तो हुआ, मगर विभाग बिजली नहीं पहुंची। नतीजा गांव के सैकड़ों परिवार आज भी ढिबरी युग में जीने को मजबूर हैं। मामला जोगिया विकासखंड के धनगढ़िया गांव का है।
कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है। विकास खंड जोगिया के ग्रामसभा धनगढ़िया धनगढ़िया गांव की आबादी लगभग 1500 है। वर्ष 2005 में राजीव गांधी विद्युत परियोजना से विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
इसके बाद गांव में कार्य होना शुरू हुआ। पोल को खड़ा कर उस पर तार को भी खींच कर लगा दिया गया तथा ट्रांसफार्मर को भी लगा दिया गया। इसी बीच आंधी से पोल कई स्थानों पर टूट कर गिर गए।
विज्ञापन
ग्रामवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि गांव में आकर विद्युत सप्लाई बहाल कराने का आश्वासन देकर चले गए, लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो सका। गांव के लोगों ने विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। बरगदवा फीडर के जेई सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मौके पर जाकर इसकी जांच कर विभाग को रिपोर्ट भेजकर समस्या का निदान जल्द करा दिया जाएगा।