फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 thousand princes to give honorarium

प्रधानों को दिया जाए 10 हजार मानदेय

Thu, 28 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
10 thousand princes to give honorarium
उसका क्षेत्र में हुई प्रधान संघ की बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाक इकाई के अध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद प्रधान संघ ने बीडीओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बैठक में मनोज दुबे ने रोजगार सेवक के मानदेय के संबंध में मुद्दा उठाया और कहा कि इनका मानदेय बिना ग्राम प्रधान के संस्तुति के जारी नहीं होना चाहिए। साथ ही पुराने मैटेरियल के भुगतान को लेकर शासन के निर्देश के अनुसार भुगतान करने की मांग की। राज्य वित्त व 14वें वित्त के काम की आईडी जनरेट न होने के कारण विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन

संघ के ब्लॉक मंत्री रणजीत सिंह ने एडीओ पंचायत से मांग किया है कि जो कार्ययोजना जमा है, उसकी स्वीकृति कराके ऑनलाइन फीडिंग करा दें। बैठक में मनरेगा के बकाया भुगतान को लेकर भी चर्चा के साथ ही ग्राम प्रधानों व पूर्व प्रधानों को 10 हजार और 5 हजार प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी तय किया गया कि अब प्रत्येक माह की 27 तारीख को ब्लाक मुख्यालय पर बैठक होगी। इस अवसर पर राजदेव यादव, राकेश यादव, सतीश चौधरी,विनोद कुमार, जगदीश जायसवाल, करम हुसैन, तफज्जुल हुसैन, चांद खां, वीरेंद्र प्रताप, लवकुश, श्रीराम, बच्चु लाल यादव, ओम प्रकाश ठकुराई, सरोज शुक्ला, रीना जायसवाल, गीता देवी, सरिता देवी, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed