फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 people accused of attempt to murder

Siddharthnagar News: 10 लोगों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

Wed, 06 Nov 2024 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
10 people accused of attempt to murder
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-एक टोला पिपरहवा निवासी मनोज शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मनोज शर्मा ने बताया कि उनके पट्टीदार व उनके बीच रविवार को कहासुनी हो गई थी। पट्टीदार ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन

उनके पिता कृष्णा प्रसाद गांव में ही बनी घारी में सोने चले गए। सुबह उनका हाथ पैर बंधा था, मुंह में कपड़ा पन्नी ठूंसी गई थी, जिनका उपचार माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कृष्ण प्रसाद ने बताया कि रात में गांव के ही करीब 10 लोगों ने मुझे जान से मार डालने की नीयत से यह दशा की है। इस दौरान उन्हें काफी मारापीटा है।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मनोज शर्मा अपने चाचा की बहू को घर से निकालना चाहते हैं। इसीलिए यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed