{"_id":"6a5e721a8ede3462d7070384","slug":"10-injured-in-clash-between-two-groups-over-moving-a-bike-from-the-path-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161538-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल
Tue, 21 Jul 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटपरा के बरगदवा टोला में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर शाम की है।
जानकारी के अनुसार, पंडितपुरवा निवासी तौलन अपने पुत्र के साथ बरगदवा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सेमरी सोतियाडाड़ी निवासी अरविंद यादव अपने साथियों के साथ बाइक खड़ी किए हुए था। तौलन ने बाइक हटाने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद लाठी-डंडों और हाथापाई के साथ जमकर मारपीट हुई। घटना में तौलन पक्ष के सात तथा अरविंद यादव पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन भेजा, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।