{"_id":"610ac4d48ebc3ea9f774b9ea","slug":"1-33-lakh-beneficiaries-will-get-ration-in-anna-mahotsav-siddharthnagar-news-gkp404325195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न महोत्सव में 1.33 लाख लाभार्थियों को मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न महोत्सव में 1.33 लाख लाभार्थियों को मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्न महोत्सव में 1.33 लाख लाभार्थियों को मिलेगा राशन
सिद्धार्थनगर। नियमित खाद्यान्न एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वाले अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन वितरण कराने के लिए पांच अगस्त को अन्न महोत्सव आयोजित होगा। एक लाख 33 हजार लाभार्थियों में निशुल्क बैग के साथ राशन का वितरण किया जाएगा। मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से इसकी शुरुआत कराने के लिए स्थल भी तय कर लिए गए हैं। इस दौरान कोटेदारों की दुकानों पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की विधिवत शुरूआत पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के साथ होगा। शासन से नामित जिले के नोडल अधिकारी की निगरानी में खाद्यान्न वितरण होगा। वितरण के लिए 129 सेक्टर और पांच जोन में विभाजित किया गया है।
जनपद स्तरीय अधिकारी भी नोडल बनाए गए हैं। नौगढ़ में उपायुक्त उद्योग केंद्र, जोगिया में भूमि संरक्षण अधिकारी, उसका में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, लोटन में जिला सहायक निबंधक, बर्डपुर में जिला युवा कल्याण अधिकारी, बांसी में जिला आबकारी अधिकारी, मिठवल में जिला प्रोबेशन अधिकारी, खेसरहा में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, शोहरतगढ़ में एएमए जिला पंचायत, बढ़नी में जिला बचत अधिकारी, इटवा में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, खुनियांव में वाणिज्य कर अधिकारी, डुमरियागंज में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डुमरियागंज, भनवापुर में वाणिज्य कर अधिकारी मधुसूदन दत्त त्रिपाठी नोडल बने हैं।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।