{"_id":"62e81c34eb7d2f2a760ff226","slug":"1-22-lakh-students-got-money-for-dress-siddharthnagar-news-gkp445713616","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.22 लाख बच्चों को मिली ड्रेस की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.22 लाख बच्चों को मिली ड्रेस की रकम
विज्ञापन
शोहरतगढ़ बीआरसी में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते बच्चे।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.22 लाख बच्चों को मिली ड्रेस की रकम
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के अभिभावकों के बैैंक खाते में नि:शुल्क यूनिफार्म की राशि ट्रांसफर की। इसमें जिले के 1,22,991 बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि भेजी गई है।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों के खाते में ड्रेस व स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से भेजे गए हैं, जबकि शेष बच्चों को यूनिफार्म की राशि दूसरे चरण में भेजी जाएगी। जिले में परिषदीय एवं वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में करीब 3.75 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सभी बच्चों के आधार को पोर्टल अपडेट किया जा रहा है, जल्द ही अन्य बच्चों के अभिभावकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी। जिले के सभी विद्यालयों के बच्चों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
बच्चों ने सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा
शोहरतगढ़। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। बच्चों ने सीएम और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का संदेश सुनने के बाद प्रदेश को निपुण बनाने का संकल्प लिया। संवाद