फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth should come forward in the development of the country

देश के विकास में आगे आएं युवा

Mon, 03 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth should come forward in the development of the country
श्रावस्ती के लवविद्यापीठ पटना खरगौरा में आयोजित यूवा मोर्चा सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष, प - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाजपा युवा मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन सोमवार को लव विद्या पीठ में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ने की। इस दौरान अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। सम्मेलन में युवाओं को लेकर कई मुद्दे उठे। इस दौरान भाजपा को युवाओं की पार्टी बताया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे युवा भी अपनी भागीदारी उसमें सुनिश्चित करने में लग गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में युवाओं ने मौजूदा राजनीतिक परिवेश व भविष्य में होने वाले बदलाव को लेकर हुंकार भरी। इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने की। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसी पार्टी बन कर उभरी है। जहां 60 फीसदी से अधिक का नेतृत्व युवाओं के हाथों में है। यहां युवाओं को राजनीति के क्षेत्र में या फिर यह कहें कि देश निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम भाजपा कर रही है। आज फिर समय आया है कि युवा इस चुनावी जंग को जीतने के लिए अपने आप को तैयार कर लें।
विज्ञापन

वहीं अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि युवा भाजपा की एक ऐसी लाइन है, जो मिलेट्री की तरह कार्य करती है। देश का निर्माण आप जैसे युवाओं के हाथों में है। और यह बेहतर तरीके से तभी हो सकता है, जब कोई सैद्धांतिक पार्टी सत्ता में बनी रहे। जिसकी कथनी व करनी एक हो, वह भाजपा ही कर सकती है। क्योंकि विपक्षियों के पास परदे के अंदर जातिगत भावना से दूषित व प्रदेश व देश को लूटने की भावना है तो परदे के सामने तरह-तरह के लालच देने वाले वक्तव्य। हमें इन सबसे सावधान रहना है, और जनता को सावधान करना है। इसके लिए युवा ही बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा वरुण गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री शिवांजली पांडे, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में युवा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed