फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth returned from Punjab found corona infected

पंजाब से लौटा युवक मिला कोरोना संक्रमित

Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Punjab found corona infected
श्रावस्ती। पंजाब से 10 दिन पूर्व ट्रेन से वापस घर लौटे एक युवक में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसका सैंपल 11 जून को लिया गया था। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित युवक को लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया है, जबकि गांव को हॅाटस्पॉट बनाते हुए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गैर प्रांत व महानगरों से लौट रहे प्रवासी अपने साथ संक्रमण ला रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जमुनहा के चमरपुरवा निवासी युवक पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां से वह ट्रेन से 11 जून को गांव पहुंचा। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम जिले को प्राप्त हुई। इसमें युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार की देर रात स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। जहां सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी जमुनहा ने युवक के नजदीकी संपर्क में आए लोगों का ब्योरा तैयार कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए गांव आने जाने वाले रास्ते को सीज करा दिया है। शुक्रवार को मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 52 पहुंच गई है। इसमें से 10 लोगों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को लेवल वन हास्पिटल भंगहा भेज दिया गया है। गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

87 लोगों के भेजे गए नमूने
जिले में शुक्रवार को 87 प्रवासियों के नमूने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजे गए है। वहीं पूर्व में भेजे गए नमूनों में 13 लोगों की रिपोर्ट अभी जिले में नहीं पहुंची है। इसका इंतजार किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को तीन और संक्रमित लोग कोरोना की जंग जीत कर वापस अपने घर पहुंचे। शुक्रवार को इन तीन लोगों की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed