{"_id":"647a2086f8fc2c1b520ecc26","slug":"youth-killed-in-collision-of-two-bikes-mother-injured-srawasti-news-c-13-1-268592-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मां घायल
विज्ञापन
दूसरा सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़ हुआ फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। बहराइच-जमुनहा मुख्य मार्ग पर बरुआ के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरा युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालबोझा निवासी अरविंद कुमार भार्गव (19) बृहस्पतिवार को लक्ष्मनपुर धोबिया जा रहा था जहां उसके रिश्तेदार परमानंद की पुत्री का विवाह था। बाइक पर उसकी मां शीला देवी (40) भी मौजूद थीं। रुआ गांव के पास बदला चौराहा से मल्हीपुर आ रही मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरा युवक अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। शीला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अरविंद हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर पर चोट दिख रही थी। वहीं, अरविंद के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद