फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth jumps in Rapti, missing

युवक ने राप्ती में लगाई छलांग, लापता

Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps in Rapti, missing
राप्ती नदी में युवक के छलांग लगाने के बाद मौके पर मौजूद अपन पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे। - फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। आजाद नगर मोहल्ला निवासी युवक ने बीती रात अंधरपुरवा स्थित राप्ती नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी पर पहुंची एनडीआरएफ व पुलिस टीम ने उसकी खोजबीन की। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इकौना के आजाद नगर मोहल्ला निवासी लवकुश (20) पुत्र जगदेव कश्यप बंगलूरू में रहकर मजदूरी करता था। वह एक सप्ताह पहले अपने घर आया था। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकला था। जब काफी देर बाद वह घर नहीं आया। तब परिवारीजन घर के बाहर निकलकर आसपास मोहल्ले में उसका पता लगाने लगे। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

वहीं आसपास मौजूद कुछ पड़ोसियों ने बताया की लवकुश अंधरपुरवा की ओर जाते हुए दिखा है। अंधरपुरवा लवकुश का पुराना गांव है। जहां वह कभी रहा करता था। इस जानकारी के बाद परिवारीजन आननफानन अंधरपुरवा के पास बहने वाली राप्ती नदी की ओर गए। नदी के पुल पर कुछ दुकानदार अपने दुकान के अंदर सो रहे थे। उस समय लवकुश के पिता ने आवाज देकर दुकानदारों को अपने लड़के को बचाने के लिए आवाज लगाई। जब तक दुकानदार वह लवकुश के पिता अपने लड़के को पकड़ने का प्रयास करते। तब तक लवकुश ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक वहां मौजूद लोगों ने पिता के साथ लवकुश को नदी में खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर लवकुश के पिता ने घटना की जानकारी इकौना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश कर रही है। वहीं इस दौरान मौके पर पहुंचे एएसपी बीसी दूबे ने बताया की लवकुश के पिता जगदेव ने बताया कि उसके लड़के की तबीयत बंगलूरू में ही खराब हो जाने के कारण उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। फिलहाल उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed