{"_id":"63e539df2ab836ed8a061898","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-srawasti-news-c-13-1-82053-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। विशेश्वरगंज के निकट विगत शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। एक घायल को लखनऊ रेफर किया किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर खदरा निवासी ओमप्रकाश (30) पुत्र ज्ञानी मुंबई में रहता था कुछ दिन पूर्व वह मुंबई से लालपुर खदरा आया था। विगत शुक्रवार को वह अपने दोस्त बाबादीन (20) के साथ बाइक से विशेश्वरगंज जा रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से टक्कर में ओमप्रकाश व बाबादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह हेलमेट लगाए था पर आंतरिक चोट के कारण उसकी जान चली गई। वहीं बाबादीन बहराइच में ही भर्ती है।