फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth injured in bee attack

Shravasti News: मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल

Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in bee attack
जमुनहा (श्रावस्ती)। कलकलवा निवासी विनोद वर्मा रविवार रात किसी काम से बहराइच जा रहा था। जैसे ही वह चिचड़ी गांव के निकट पहुंचा। मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे विनोद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां से उसे बाद में घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

सेमरी तरहर जाने वाला मार्ग जर्जर
श्रावस्ती। सेमरी चौराहे से सेमरी तरहर जाने वाला मार्ग जर्जर है। इससे मार्ग पर गुजरने वालाों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाए तो यह मार्ग कछार क्षेत्र के 20 से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ता है। इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत न होने से लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मार्ग की मरम्मत होने से क्षेत्र की करीब पचास हजार की आबादी को सहूलियत मिलेगी। जिस पर ध्यान न देने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दस लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने रविवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान बादी पुरवा निवासी गैजू पुत्र सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 57 वाहनों का चालान किया। इस मौके पर पुलिस ने दो लाख सात हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया। संवाद

पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का अहसास
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर रविवार शाम क्षेत्राधिकारी भिनगा व इकौना के नेतृत्व में थाना व चौकी प्रभारियों ने पैदल गश्त की। वहीं मल्हीपुर पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र के गांवों में गश्त कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न बाजारों में गश्त कर कानून व्यवस्था व साइबर अपराध से बचाव के दृष्टिगत व्यापारियों व आमजन से वार्तालाप कर जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed