फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth found corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में युवक मिला कोरोना संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Youth found corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रवासियों के संपर्क में आने से भिनगा के मोहल्ला बढ़ई टोला निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित हो गया। उसकी रिपोर्ट आने के बाद मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाकर उसे सीज कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य टीम ने युवक को एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के मोहल्ला बढ़ई टोला निवासी एक युवक की सोमवार रात आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। युवक के कई रिश्तेदार दिल्ली व मुंबई से वापस लौटे थे। जिन्हें युवक ने एक दो दिनों के लिए अपने घर में ठहराया था। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। इसकी रिपोर्ट सोमवार देर रात जिले को प्राप्त हुई।
विज्ञापन

इसमें युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद रात में ही बढ़ई टोल पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उसे एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मोहल्ले में पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने बढ़ईटोला आने जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मोहल्लेवासियों को अनावश्यक घर से बाहर न जाने, किसी का भी अतिथि स्वीकार न करने एवं ईष्ट मित्रों को अपने घरों पर न आने देने की हिदायत दी। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि भिनगा निवासी एक युवक की रिपोर्ट सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव आई है।

इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं लोगों को बार बार कहा जा रहा है कि जो बाहर से लौटे हैं अथवा प्रवासियों व संक्रमितों के संपर्क में आए हैं, वह स्वयं से अपनी जांच करा लें। इससे जिले में कोराना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed