Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth engaged in dialogue on Constitution Day

Shravasti News: संविधान दिवस पर युवाओं ने किया संवाद

Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 27 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth engaged in dialogue on Constitution Day
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करतीं प्रतिभागी सगुन बाजपेई। स्रोत-स्वयं
श्रावस्ती। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भिनगा में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सौ से अधिक युवाओं ने विकसित भारत @2047 और नशामुक्त भारत विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन


संस्थान के कार्य निदेशक महेश प्रकाश वर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवा सगुन बाजपेयी ने नशामुक्त युवा और विकसित भारत विषय पर संवाद करते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स आइकन पुष्पेंद्र पाठक ने खेलकूद, अनुशासन, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी युवाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान श्रवण कुमार शर्मा, दधीच कुमार मिश्रा, रितेश पटवा, विनोद कुमार गौतम और ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed