{"_id":"6aac35cf325de259cb0e9077","slug":"youth-dies-in-accident-protest-held-with-the-body-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123161-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसे में युवक की माैत, शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसे में युवक की माैत, शव रखकर प्रदर्शन
Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बंजारनपुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर बदला चाैराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक घंटे तक जारी रहा। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। सूचना पर हरदत्तनगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय, सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व सीओ आलोक कुमार सिंह ने परिजनों को समझाया, जिससे वह शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरवा के मजरा कलन्द्रीपुरवा निवासी रिजवान उर्फ छुहारा (28) साइकिल से बृहस्पतिवार शाम फेरी का सामान बेचकर लौट रहा था। इस दौरान जमुनहा-बहराइच मार्ग पर बंजारनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार उनकी साइकिल से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया। कार चालक की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों के साथ बदला चौकी का घेराव कर बदला-नानपारा, बदला-बहराइच, बदला-मल्हीपुर और बदला-बरदेहरा मार्ग बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।