{"_id":"5e7785e68ebc3e76943d5fff","slug":"youth-dies-due-to-high-tension-line-srawasti-news-lko5148927137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
हाइजमुनहा(श्रावस्ती)। भंगहा मल्हीपुर मार्ग स्थित कोकल गांव में शनिवार घर के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इस दौरान घर के आंगन में बैठा युवक उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को बहराइच रेफर किया गया था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोकल निवासी बंशीलाल मौजूदा समय कानपुर में है। जिसके घर के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजरी है, जिसका तार अब जर्जर हो चुका है। इस लाइन को अब बदलवाया जा रहा है। शनिवार को मजदूरों द्वारा विद्युत तार बदलवाया जा रहा था। इस बीच बंशीलाल का पुत्र जीवन लाल (20) अपने घर के आंगन में चारपाई पर बैठा हुआ था। तार बदलने के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल कराई गई तार टूट कर चारपाई पर बैठे जीवन लाल पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद मजदूरों द्वारा सूचना देकर विद्युत उपकेंद्र भंगहा से आपूर्ति बाधित कराई गई।
गंभीर रूप से झुलसे जीवन लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। जिसकी बहराइच ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पिता को कानपुर में सूचना दे दी गई है। यदि उनके द्वारा तहरीर दी गई तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशाषी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। जो भी संभव होगा पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।