{"_id":"69c2cc9e8f9a3ae9a90380d8","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-bolero-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118908-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामशंकर
श्रावस्ती। भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर चैलाही गांव के निकट सोमवार शाम भिनगा से आ रही बोलेरो ने पैदल जा रहे रामशंकर गिरी (31) को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा निवासी नीतू गिरी ने बताया कि उनके पति रामशंकर बेटी की दवा लेने पैदल चैलाही चौराहे पर जा रहे थे। तभी भिनगा-सिरसिया मार्ग पर चैलाही गांव के निकट भिनगा की ओर से आ रही बोलेरो उन्हें रौंदते हुए चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से चला गया। मृतक भूमिहीन है तथा उसके दो बच्चे हैं। ऐसे में दोनों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी पत्नी के कंधे पर आ गई है।