{"_id":"6a2c00e5d706ec19db0dded0","slug":"young-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-shravasti-her-wedding-scheduled-to-take-place-in-10-days-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 10 दिन बाद उठनी डोली, इससे पहले उठी युवती की अर्थी; लाश देख चीत्कार उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 10 दिन बाद उठनी डोली, इससे पहले उठी युवती की अर्थी; लाश देख चीत्कार उठे घरवाले
Fri, 12 Jun 2026 06:21 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:21 PM IST
सार
श्रावस्ती में शादी के 10 दिन पहले युवती की लाश फंदे से लटकती मिली। लाश देखकर घरवाले चीत्कार उठे। घर में खुशियों का माहौल था। इस घटना से अचानक मातम पसर गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मन्जोत कुमारी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव निवासी मंजोत कुमारी (19) का शव बृहस्पतिवार की रात उनके कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। लाश देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच करके साक्ष्य जुटाए। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव निवासी जिलेदार विश्वकर्मा ने अपनी बेटी मंजोत कुमारी का विवाह बहराइच जिले के कोतवाली देहात के रंजीतपुर निवासी राजू विश्वकर्मा के साथ तय किया था। 24 मई को मंजोत का तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। 21 जून को शादी होनी थी।
विज्ञापन
घर के सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। खुशी का माहौल था। इस दौरान बृहस्पतिवार की रात लगभग 8.00 बजे मंजोत का शव देख परिजनों के होश उड़ गए। पिता जिलेदार की सूचना पर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया युवती द्वारा आत्महत्या करने की आशंका लग रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।