फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   young man stripped and beaten

Shravasti News: युवक को निर्वस्त्र कर पीटा

Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 17 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
young man stripped and beaten
वीडियो वायरल, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर ( श्रावस्ती )। सोनवा थाना क्षेत्र के दूबकला गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने मंगलवार रात को निर्वस्त्र करके पीटा। इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। वीडियो में ग्रामीण युवक पर गांव में आकर प्रेम संबंध की बात कर रहे हैं। पीड़ित की मां की ओर से पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पीटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौली गांव निवासी सफीक अहमद मंगलवार देर शाम को दूबकला गांव में गया था जहां पर मौजूद इस्माइल, गुलाम मोहम्मद, आरिफ, पंचू ने सफीक अहमद को पकड़ लिया और कपड़े उतारकर बेल्ट व लात-घूसे से मारने-पीटने लगे। पीड़ित की मां ललमुनिया की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा बताते हैं कि घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की माने तो उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed