{"_id":"5fa2d8688ebc3e9bf00e14ca","slug":"worshiping-shiva-parvati-srawasti-news-lko5486298153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव-पार्वती का पूजन कर मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव-पार्वती का पूजन कर मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। पति-पत्नी के आपसी प्रेम का पर्व करवाचौथ जिले में बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखकर शिव पार्वती, गणेश व कार्तिकेय का पूजन कर पति के दीर्घायु होने की कामना की।
कार्तिक कृष्णपक्ष चौथ पर बुधवार को करवाचौथ पर्व मनाया गया। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने भोर चार बजे से चंद्र देव के दर्शन तक सुहाग की रक्षा व पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा। सुहागिनों ने इस दौरान मन, वचन एवं कर्म से पति के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना दिल में रखकर गौरा पति, गौरी सुत व मां गौरी की आराधना की। व्रत के बाद शाम को चंद्रोदय पर करवाचौथ व्रत रखने वाली सुहागिनों ने मिट्टी के बने करवा से चंद्रमा को अर्घ देने के बाद विधिविधान से चंद्र देव की पूजा की।
इस दौरान सुहागिनों ने माता पार्वती का पूजन कर अखंड सुहाग का सामान भी चढ़ाया। सूर्योदय से पूर्व प्रारंभ हुआ ये व्रत देर शाम चंद्रमा के पूजन के पश्चात संपन्न हुआ। इस दौरान सुहागिनों ने चलनी में पति को देखा। इस मौके पर सुहागिनों ने पति सहित बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चावल से बने लड्डू व पीठे का भोग लगा उसे ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
करवाचौथ पर भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गई। चाहे सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें हों या चूड़ी अथवा साड़ी की दुकानें। देर शाम तक दुकानों पर रौनक देखी गई। जहां महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियां व साड़ियां खरीदती दिखीं।