फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worshiped Goddess Chandraghanta

मां चंद्रघंटा की पूजा की

Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Goddess Chandraghanta
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्र पर सोमवार को महाशक्ति मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा का देवीभक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। वहीं पूजा पंडाल में भी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में दिन-प्रतिदिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। जहां मास्क व सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए कोई माता रानी को लाल चूनर तो कोई ध्वजा नारियल चढ़ाकर उनसे जगत में व्याप्त बुराई रूपी विष का पान कर जगत को विकार रहित बनाने व अपने व अपने परिवार के सुख व समृद्धि की कामना कर रहा है।
विज्ञापन

राजर्षि काली मंदिर, सिरसिया के दुर्गा मंदिर, जमुनहा के जगपतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित हो रहे अनुष्ठान में भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पंडालों में जगत जननी की विभिन्न झांकियों का प्रस्तुतिकरण भी किया जा रहा है। जगह-जगह कथा व्यास आदि द्वारा शक्ति के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया जा रहा है जिसे सुनने के लिए देवी भक्त कार्यक्रम स्थल पर मौजूद देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed