{"_id":"5e0249088ebc3e87b17f4eb7","slug":"wood-dumping-on-buddhist-circuit-tracks-srawasti-news-lko4995007156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्ध परिपथ की पटरियों पर डंप कर रहे लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्ध परिपथ की पटरियों पर डंप कर रहे लकड़ी
विज्ञापन
गिलौला में बौद्ध परिपथ पर एकत्र की जा रही लकड़ी को ट्रक पर लादते मजदूर।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बा व उसके आसपास बौद्ध परिपथ की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। गिलौला पेट्रोल पंप के निकट कुछ लोगों की ओर से मुख्य मार्ग की पटरियों पर लकड़ियां एकत्र की जा रही है। जहां से इनको ट्रक पर लाद कर महानगरों में भेजा जा रहा है। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस खामोश है। ऐसे में यहां अवैध रूप से एकत्र की जा रही लकड़ी व मार्ग पर खड़े ट्रक घने कोहरे में कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
जिले में मुख्य मार्गों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। उधर अब गिलौला क्षेत्र में कुछ लोगों ने बौद्ध परिपथ की पटरियों पर लकड़ियां एकत्र करना शुरू कर दिया है। गिलौला कस्बे के दोनों तरफ पेट्रोल पंप व तिलकपुर मोड़ के पास मुख्य मार्ग की पटरी पर कई ट्रक लकड़ियां एकत्र की गई हैं। इन्हें ट्रकों पर लाद कर हापुड़ सहित अन्य महानगरों को भेजा जा रहा है। पटरियों पर एकत्र लकड़ियों को लादने के लिए ट्रकों को बौद्ध परिपथ पर ही खड़ा किया जाता है।
वहीं कई बार ग्रामीण क्षेत्र से कट कर ट्रैक्टर ट्रॉली से आने वाली लकड़ियां भी बौद्ध परिपथ पर ही खड़े ट्रकों में लादी जा रही है। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है। ऐसे में जहां क्षेत्र वासियों व भारी वाहनों को आवागमन में असुविधा होती है। वहीं रात में भी लकड़ियां लादे जाने के कारण घने कोहरे के बीच कभी किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासन के उच्च अधिकारियों को नहीं है। इसके बावजूद समस्या को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जनाक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
देखा जाए तो इन्हीं अवैध लकड़ियों के कारण तिलकपुर मोड़ पर शायद ही कोई सप्ताह ऐसा रहा हो जब मार्ग दुर्घटना में किसी न किसी को अपनी जान गवानी पड़ी हो। स्थानीय पुलिस की ओर से इस स्थान को दुर्घटना जोन के रूप में पहले ही चिह्नित किया जा चुका है। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।