{"_id":"5fb3e3fa8ebc3e75024942ff","slug":"women-worship-manchinta-devi-by-keeping-a-fast-srawasti-news-lko550369949","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने निर्जला व्रत रख की मनचिंता देवी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने निर्जला व्रत रख की मनचिंता देवी की आराधना
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मनचिंता का पर्व मंगलवार को मनाया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने निर्जला व्रत रख कर जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की आराधना की। वहीं जलाशय के जल से सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारन किया। उधर, इकौना के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी रेनू गुप्ता ने मनचिंता देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
पौराणिक मान्यता है कि दीपावली के बाद यदि महिलाएं व युवतियां निर्जला व्रत रख कर जलाशयों पर जाकर मनचिंता देवी की पूजा के साथ ही जलाशय के जल से सूर्य को अर्घ्य देकर उसी जल को ग्रहण कर व्रत का पारन करती हैं तो उनके परिवार की समस्त मानसिक चिंताओं का हरण होता है तथा उनके घर व परिवार में सुख समृद्धि आती है।
इसी मान्यता के चलते मंगलवार को भिनगा नगर के तीन शिवाला मंदिर, सर्वामाई स्थान सहित इकौना के दशहरा मैदान, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरिहरपुररानी, रतनापुर, लक्ष्मननगर, लक्ष्मनपुर, बदला, लेंगड़ीगूलर, सेमरी, तालबघौड़ा व कटरा क्षेत्र के कई स्थानों पर मनचिंता पर्व पर महिलाओं व युवतियों ने जलाशयों के किनारे पूजन-अर्चन कर चावल के पीठा का प्रसाद व जलाशय के जल को ग्रहण कर अपना व्रत संपन्न किया।
विज्ञापन
इकौना में मनचिंता पर्व पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर विधिविधान से मनचिंता देवी की पूजा की। इस दौरान उन्होंने देवी माता से सुख समृद्धि की कामना की। भिनगा के सर्वामाई स्थान व इकौना के दशहरा मैदान में स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इसके साथ ही इकौना के अंबेडकरनगर स्थित रानी तालाब पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से अर्घ्य देकर मनचिंता देवी की पूजा कर व्रत का पारन किया। इस मौके पर अर्चना जायसवाल, अनीता जायसवाल, सुषमा, शैलजा, नीलम, विंध्यवासिनी आदि मौजूद रहीं।